Bhilai News – जॉब दिलाने के नाम पर डिजिटल ठगी, भिलाई में महिला से 8 लाख की धोखाधड़ी

Bhilai News - ऑनलाइन जॉब दिलाने के नाम पर साइबर ठगों ने भिलाई की एक महिला से करीब 7 लाख 76 हजार 600 रुपये की ठगी कर ली। ठगों ने महिला को पार्ट-टाइम

Bhilai News – जॉब दिलाने के नाम पर डिजिटल ठगी, भिलाई में महिला से 8 लाख की धोखाधड़ी

Bhilai News – ऑनलाइन जॉब दिलाने के नाम पर साइबर ठगों ने भिलाई की एक महिला से करीब 7 लाख 76 हजार 600 रुपये की ठगी कर ली। ठगों ने महिला को पार्ट-टाइम ऑनलाइन जॉब और शेयर बाजार में निवेश कर रकम दोगुनी करने का झांसा दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सेक्टर-1 भिलाई निवासी तरन्नूम राशिद ने भट्ठी थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़िता ने बताया कि 8 जनवरी को उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर ऑनलाइन जॉब से जुड़ा एक विज्ञापन दिखाई दिया। लिंक पर क्लिक करने पर एक व्हाट्सएप नंबर खुला, जहां पार्ट-टाइम काम के बदले पैसे कमाने की बात कही गई।

इसके बाद ठगों ने पीड़िता को टेलीग्राम अकाउंट बनाने को कहा और वहां चैट के जरिए अलग-अलग यूपीआई आईडी पर गूगल पे से पैसे ट्रांसफर करवाए। 9 और 10 जनवरी के बीच महिला से किश्तों में करीब 1 लाख 80 हजार 600 रुपये जमा कराए गए।

शेयर बाजार का झांसा देकर महिला से साइबर फ्रॉड

कुछ समय बाद ठगों ने दावा किया कि यह रकम शेयर बाजार में निवेश कर दी गई है और अब दोगुनी हो चुकी है। पैसे निकालने के लिए और निवेश करने का दबाव बनाया गया। इसके बाद पीड़िता ने दो अलग-अलग बैंक खातों से 3 लाख 50 हजार रुपये और 2 लाख 46 हजार रुपये एसबीआई सेक्टर-4 खाते में नगद जमा कर दिए।

पुलिस ने दर्ज किया मामला, जांच जारी

जब महिला ने अपनी रकम वापस मांगनी चाही तो टेलीग्राम अकाउंट @CFO_Withdraw_Service से जुड़े व्यक्ति ने फिर से 6 लाख रुपये जमा करने को कहा। तभी पीड़िता को ठगी का अहसास हुआ और उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने मोबाइल नंबर 9989649354 के धारक के खिलाफ धारा 318(4) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस लोगों से ऑनलाइन जॉब और निवेश के नाम पर आने वाले लालच से सावधान रहने की अपील कर रही है।

Gwalior News – रास्ता पूछना पड़ा भारी, ग्वालियर में डंपर ने परिवार कुचला

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Cricket Score

Horoscope

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

Quick Link