Gwalior News – रास्ता पूछना पड़ा भारी, ग्वालियर में डंपर ने परिवार कुचला

Gwalior के बिजौली क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा, तीन की मौत ग्वालियर जिले के बिजौली थाना क्षेत्र अंतर्गत रतवाई रोड पर गुरुवार दोपहर करीब एक बजे एक भीषण सड़क

Gwalior News – रास्ता पूछने के दौरान ओवरलोड डंपर की चपेट में आया परिवार

Gwalior  के बिजौली क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा, तीन की मौत ग्वालियर जिले के बिजौली थाना क्षेत्र अंतर्गत रतवाई रोड पर गुरुवार दोपहर करीब एक बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। गिट्टी से भरे ओवरलोड डंपर ने बाइक सवार पूरे परिवार को कुचल दिया, जिससे माता-पिता और उनकी बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

इंजीनियरिंग परीक्षा देने जा रही थी बेटी

मृतकों की पहचान उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के करोती गांव निवासी चंद्रपाल जाटव (45), उनकी पत्नी राजश्री (38) और बेटी अर्पिता (21) के रूप में हुई है।
अर्पिता ग्वालियर में रहकर इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही थी और हॉस्टल में रहती थी। गुरुवार को उसकी परीक्षा थी, जिसके लिए माता-पिता उसे परीक्षा केंद्र तक छोड़ने आए थे।

Gwalior के बिजौली क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा, तीन की मौत ग्वालियर जिले के बिजौली थाना क्षेत्र अंतर्गत रतवाई रोड पर गुरुवार दोपहर करीब एक बजे एक भीषण सड़क
Gwalior के बिजौली क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा, तीन की मौत ग्वालियर जिले के बिजौली थाना क्षेत्र अंतर्गत रतवाई रोड पर गुरुवार दोपहर करीब एक बजे एक भीषण सड़क

रास्ता पूछते समय हुआ हादसा

परिजन बाइक से बिजौली थाना क्षेत्र के चितौरा स्थित बीवीएम कॉलेज परीक्षा केंद्र जा रहे थे। रतवाई रोड पर वे परीक्षा केंद्र से आगे निकल गए। रास्ता पूछने के लिए बाइक मोड़ते समय सामने से तेज रफ्तार में आ रहे गिट्टी से लदे डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों बाइक सहित सड़क पर गिर पड़े।

मौके पर मची अफरा-तफरी, ग्रामीणों का हंगामा

हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर डंपर को जब्त कर लिया और चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने कुछ देर तक हंगामा भी किया।

ओवरलोड और तेज रफ्तार बना हादसे की वजह

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि डंपर तेज रफ्तार और ओवरलोड था। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

MP News बेटी की शादी से पहले किसान ने कीटनाशक पीकर दी जान

kamlesh verma
Author: kamlesh verma

कमलेश वर्मा एक डिजिटल पत्रकार, SEO कंटेंट राइटर और न्यूज़ कंटेंट क्रिएटर हैं। वे मौसम, कृषि, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समाचार और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं आसान भाषा में लेख लिखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी समय पर पहुंचाना है। वे SEO-अनुकूल कंटेंट तैयार करने में भी विशेषज्ञता रखते हैं, जिससे पाठकों को विश्वसनीय समाचार और जानकारी आसानी से मिल सके।

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Cricket Score

Horoscope

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

Quick Link