MP News बेटी की शादी से पहले किसान ने कीटनाशक पीकर दी जान

MP News - जमीन विवाद और पारिवारिक प्रताड़ना का आरोप, दमोह जिले की घटना दमोह जिले के तेजगढ़ थाना क्षेत्र की इमलिया चौकी अंतर्गत कांकर गांव में एक हृदयविदारक घटना

बेटी की शादी की तैयारी में जुटे किसान ने कीटनाशक पीकर की आत्महत्या

MP News – जमीन विवाद और पारिवारिक प्रताड़ना का आरोप, दमोह जिले की घटना दमोह जिले के तेजगढ़ थाना क्षेत्र की इमलिया चौकी अंतर्गत कांकर गांव में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। बेटी की शादी की तैयारियों में जुटे एक किसान ने खेत पर कीटनाशक पीकर आत्महत्या कर ली। मृतक के स्वजन ने जमीन विवाद को लेकर बड़े भाई और उनके बेटों पर लगातार मानसिक प्रताड़ना का गंभीर आरोप लगाया है।

खेत में बेसुध मिले किसान, अस्पताल में किया गया मृत घोषित

प्राप्त जानकारी के अनुसार कांकर गांव निवासी कोमल लोधी (45 वर्ष) पुत्र धनसिंह लोधी बुधवार सुबह करीब सात बजे घर से खेत जाने की बात कहकर निकले थे। करीब नौ बजे उनकी बेटी खेत पर नाश्ता देने पहुंची, जहां उसने अपने पिता को बेसुध हालत में पड़ा देखा।

घबराई बेटी ने तत्काल परिजनों को सूचना दी। इसके बाद मृतक के छोटे भाई और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कोमल को निजी वाहन से जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

MP News - जमीन विवाद और पारिवारिक प्रताड़ना का आरोप, दमोह जिले की घटना दमोह जिले के तेजगढ़ थाना क्षेत्र की इमलिया चौकी अंतर्गत कांकर गांव में एक हृदयविदारक घटना
MP News – जमीन विवाद और पारिवारिक प्रताड़ना का आरोप, दमोह जिले की घटना दमोह जिले के तेजगढ़ थाना क्षेत्र की इमलिया चौकी अंतर्गत कांकर गांव में एक हृदयविदारक घटना

जमीन विवाद से था तनाव, स्वजन ने लगाए गंभीर आरोप

मृतक के छोटे भाई राजेंद्र सिंह लोधी ने बताया कि कोमल और उनके बड़े भाई जगन्नाथ लोधी के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। आरोप है कि बड़े भाई और उनके बेटे आए दिन झगड़ा करते थे और कोमल को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था।

राजेंद्र के अनुसार, इसी पारिवारिक कलह और तनाव से परेशान होकर कोमल ने यह आत्मघाती कदम उठाया।

दो माह बाद होनी थी बेटी की शादी

राजेंद्र सिंह ने बताया कि कोमल के दो बेटे—बसंत (18), अजय (15) और एक बेटी शिवानी (19) हैं। बड़ी बेटी की शादी तय हो चुकी थी और दो माह बाद विवाह होना था। कोमल शादी की तैयारियों में पूरी तरह व्यस्त थे, लेकिन इस अचानक हुई घटना ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया।

पत्नी और बच्चों को जैसे ही मौत की सूचना मिली, उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। गांव वालों और रिश्तेदारों ने उन्हें ढांढस बंधाया।

पुलिस ने दर्ज किया मर्ग, जांच जारी

अस्पताल चौकी पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम कराया और बाद में शव परिजनों को सौंप दिया। मर्ग कायम कर डायरी तेजगढ़ थाना भेज दी गई है।

तेजगढ़ थाना प्रभारी अरविंद सिंह ठाकुर ने बताया कि मामला संज्ञान में है। मृतक के स्वजन के बयान लिए जाएंगे, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

कहीं आपका PAN CARD इनएक्टिव तो नहीं? ऐसे करें स्टेटस चेक

kamlesh verma
Author: kamlesh verma

कमलेश वर्मा एक डिजिटल पत्रकार, SEO कंटेंट राइटर और न्यूज़ कंटेंट क्रिएटर हैं। वे मौसम, कृषि, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समाचार और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं आसान भाषा में लेख लिखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी समय पर पहुंचाना है। वे SEO-अनुकूल कंटेंट तैयार करने में भी विशेषज्ञता रखते हैं, जिससे पाठकों को विश्वसनीय समाचार और जानकारी आसानी से मिल सके।

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Cricket Score

Horoscope

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

Quick Link