OMG: जमीन पर उड़नखटोला का Video देखा क्या, कार है या हेलिकॉप्टर, चकरा जाएंगी आंखें

कृष्ण कुमार/नागौर. राजस्थान के नागौर की सड़क पर इन दिनों एक कार हेलीकॉप्टर जैसी संरचना में दिखाई दे रही है. जिसको देखकर हर कोई हैरान है. दरअसल एक शख्स के अपनी कार को मॉडिफाई करके उसे हेलीकॉप्टर जैसा बनाने की कोशिश की है. इस शख्स का नाम शिभ्भूराम हैं. उन्होंने बताया कि बचपन से ही कुछ नया करने की चाहत मन मे रहती थी. कार को मॉडिफाई करने से पहले किसी काम से हरियाणा गया तो वहां पर ऐसी कार देखी तो मेरे मन में ऐसी कार बनाने की ईच्छा हुई. फिर मैने इस कार को मॉडिफाई करने की जानकारी इकट्टा की.

शिभ्भूराम ने बताया कि हरियाणा में कार की जानकारी पाकर मैने अपनी कार मॉडिफाई करने का फैसला लिया, लेकिन राजस्थान में जरुरत का सामान उपलब्ध नहीं होने के कारण कुछ सामान हरियाणा व बिहार से लाकर काम करना शुरु कर दिया. उसके बाद कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ा और धीरे धीरे सफलता मिलनी आरंभ हो गई. वहीं उन्होंने बताया कि कार के पीछे का पंखा घूमाने के लिऐ दो प्रकार की मोटर लगाई है.

इस प्रकार कार पर किया काम –
शिभ्भूराम बताते कि सबसे पहले कार को हेलीकॉफ्टर जैसा बनाने के लिए हेलीकॉफ्टर जैसा ढ़ाचा सेट किया. उसके बाद कार पर पंखे लगाऐ और कार के पीछे की तरफ भी पंखे लगाकर सेट किया. कार के ऊपरी हिस्से पर चार पंखे लगाऐ गऐ है. उसके बाद ढ़ाचा लगाने के बाद पंखे को घूमना आरंभ किया गया को फिर फेल हो गया. पंखे को हवा मे घूमाने के लिए सिस्टम को चेंज किया और सफलता मिली.

पांच लाख का आया खर्च –
उन्होंने बताया कि इस गाड़ी को मोडीफाई करने मे पांच लाख का खर्च आया है, क्योंकि इसे बनाने वाले पार्टस आसानी से मिल नही रहे थे. जिसके चलते अलग अलग राज्यों से पार्टस मंगवाऐ गऐ थे. जिसके कारण पांच लाख रुपये का खर्च आया था.

Tags: Local18, OMG Video, Rajasthan news

Source link

kamlesh verma
Author: kamlesh verma

कमलेश वर्मा एक डिजिटल पत्रकार, SEO कंटेंट राइटर और न्यूज़ कंटेंट क्रिएटर हैं। वे मौसम, कृषि, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समाचार और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं आसान भाषा में लेख लिखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी समय पर पहुंचाना है। वे SEO-अनुकूल कंटेंट तैयार करने में भी विशेषज्ञता रखते हैं, जिससे पाठकों को विश्वसनीय समाचार और जानकारी आसानी से मिल सके।

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Cricket Score

Horoscope

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

Quick Link