Raipur News Today: महिला DSP पर माओवादी जानकारी लीक करने का आरोप

Raipur News Today: DSP कल्पना वर्मा पर लव ट्रैप और खुफिया लीक का दावा

Raipur News Today: छत्तीसगढ़ पुलिस की महिला डीएसपी कल्पना वर्मा एक बार फिर विवादों में घिर गई हैं। कारोबारी दीपक टंडन से जुड़े मामले की जांच में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। शासन के निर्देश पर एडिशनल एसपी स्तर पर कराई गई जांच की करीब 1400 पेज की रिपोर्ट सरकार को सौंप दी गई है।

जांच रिपोर्ट में खुफिया जानकारी लीक करने का दावा

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि महिला डीएसपी ने कारोबारी के साथ निजी संबंधों के दौरान माओवादी प्रभावित क्षेत्रों से जुड़ी संवेदनशील खुफिया जानकारियां साझा कीं। जांच में दोनों के बीच हुई व्हाट्सएप चैट सामने आई हैं, जिनमें पुलिस विभाग से जुड़ी जानकारी भेजने का उल्लेख बताया जा रहा है। जानकारों के अनुसार, इस तरह की जानकारी लीक होना राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा गंभीर अपराध माना जाता है।

कारोबारी ने लगाए करोड़ों की वसूली के आरोप

कारोबारी दीपक टंडन का आरोप है कि वर्ष 2021 से महिला डीएसपी ने कथित तौर पर ‘लव ट्रैप’ के जरिए उनसे करीब 2.5 करोड़ रुपये वसूल लिए। आरोपों में करीब 2 करोड़ नकद, एक लग्जरी कार, 12 लाख की डायमंड रिंग, 5 लाख के सोने के गहने और अन्य महंगे उपहार शामिल हैं। कारोबारी का कहना है कि शिकायत के बावजूद कार और ज्वेलरी अब तक वापस नहीं की गई है।

होटल खोलने के नाम पर भी वसूली का आरोप

मामले में डीएसपी के भाई के नाम पर होटल खोलने के बहाने भी करोड़ों रुपये वसूलने के आरोप सामने आए हैं। इस पहलू को लेकर अलग से जांच की मांग की जा रही है।

DSP ने सभी आरोपों को बताया साजिश

वहीं, महिला डीएसपी कल्पना वर्मा ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को झूठा, बेबुनियाद और साजिश करार दिया है। उन्होंने कहा है कि वह जांच में पूरा सहयोग कर रही हैं। अब सरकार जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय करेगी।

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Cricket Score

Horoscope

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

Quick Link