भारत में पहली बार दिखा भूरा भालू, IFS अफसर ने शेयर की तस्‍वीर, जान‍िए कहां मिला

 

भालू को अब तक आपने काले रंग में देखा होगा, जिसके शरीर पर लंबे-लंबे बाल होते हैं. लेकिन भारत में पहली बार त‍िब्‍बती भूरा भालू (Rare Tibetan Brown Bear) नजर आया है. सिक्किम वन विभाग और डब्ल्यूडब्ल्यूएफ-इंडिया के कैमरों ने सिक्‍क‍िम के पहाड़ी इलाकों में इस दुर्लभ प्रजात‍ि के भालू की तस्‍वीर कैद की हैं. भारतीय वन सेवा के अध‍िकारी परवीन कासवान (IFS Parveen Kaswan) ने इसे बेहद दुर्लभ बताते हुए तस्‍वीर शेयर की.

सोशल मीडिया प्‍लेटफार्म X पर तस्‍वीर शेयर करते हुए IFS अफसर ने ल‍िखा, आप दुर्लभ तिब्बती भूरे भालू की पहली तस्वीर देख रहे हैं. इसके साथ ही भारतीय वन्‍य जीवों में एक और उपप्रजात‍ि जुड़ गई है. इस जानवर को सिक्किम फॉरेस्‍ट डिपार्टमेंट और WWF के संयुक्त प्रयास से सिक्किम के ऊंचे इलाकों में रिकॉर्ड किया गया. यानी अभी बहुत सारा भारत घूमना बाकी है.

यह भालू अपनी शक्ल, पहचान से अलग
अध‍िकार‍ियों ने बताया क‍ि ये कैमरे मंगन जिले के हाई एल्टीट्यूड वाले इलाके पुचुंग लछेन्पा में लगाए गए थे और दिसंबर 2023 में रात के वक्‍त इसमें भालू को रिकॉर्ड किया गया. यह भालू अपनी शक्ल, आवास और व्यवहार के मामले में आम तौर पर पाए जाने वाले हिमालयी काले भालू से बहुत अलग है. सर्वाहारी उच्च ऊंचाई वाले अल्पाइन जंगलों, घास के मैदानों और 4000 मीटर से ऊपर के मैदानों में रहता है और पौधों को खाकर जिंदा रहता है

नीले भालू के रूप में भी जाना जाता
तिब्बती भूरा भालू, जिसे तिब्बती नीले भालू के रूप में भी जाना जाता है, दुनिया में भालू की सबसे दुर्लभ उप-प्रजातियों में से एक हैं. इन्‍हें जंगलों में कभी नहीं देखा गया. भारत में ये पहली बार नजर आया है. हालांकि, नेपाल, भूटान और तिब्बती पठार में इसे कई बार कैप्‍चर किया जा चुका है. पश्चिमी हिमालय, काराकोरम, हिंदू कुश, पामीर, पश्चिमी कुनलुन शान और दक्षिणी एशिया में तियान शान पर्वतमाला पर इनकी अच्‍छी खासी संख्‍या है.

Tags: Amazing news, Bizarre news, OMG News, Shocking news, Trending news, Viral news

Source link

kamlesh verma
Author: kamlesh verma

कमलेश वर्मा एक डिजिटल पत्रकार, SEO कंटेंट राइटर और न्यूज़ कंटेंट क्रिएटर हैं। वे मौसम, कृषि, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समाचार और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं आसान भाषा में लेख लिखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी समय पर पहुंचाना है। वे SEO-अनुकूल कंटेंट तैयार करने में भी विशेषज्ञता रखते हैं, जिससे पाठकों को विश्वसनीय समाचार और जानकारी आसानी से मिल सके।

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Cricket Score

Horoscope

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

Quick Link